लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री एशियन विकास बैंक की मदद से प्रदेश में 1500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा

एशियन विकास बैंक की मदद से प्रदेश में 1500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा

What
When Nov 30, 2010
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

एडीबी अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

    रायपुर, 30 नवम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर एशियन विकास बैंक के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रदेश में एशियन विकास बैंक की सहायता से 1500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके लिए ए.डी.बी. द्वारा पन्द्रह सौ करोड़ का ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन 3979-301110(डी.पी.आर.) तैयार कर निविदा आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर अगले साल दिसम्बर 2011 तक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के. राउत, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, एशियन विकास बैंक नई दिल्ली के प्रमुख अधोसंरचना विशेषज्ञ श्री पी दत्ता, परियोजना क्रियान्वयन अधिकारी (परिवहन) श्री अरूण बजाज के अलावा श्री चन्द्रमोहन अरोरा, प्रदेश सरकार के लोक निर्माण् विभाग के प्रमुख अभियंता श्री पी.के. जनवदे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    इनमें रायपुर से बलौदाबाजार सड़क 82 किलोमीटर, नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार-कसडोल-गिधौरी सड़क 99 किलोमीटर, शिवरीनारायण-बिर्रा-चांपा सड़क 56 किलोमीटर, अभनपुर-तर्रीघाट-पाटन-उतई-दुर्ग 43 किलोमीटर, सिमगा-तिल्दा-खरोरा-आरंग-नयापारा-कुरूद सड़क 119 किलोमीटर, राजनांदगांव-कच्चे (अंतागढ़) सड़क 80 किलोमीटर, रतनपुर-कोटा-लोरमी-पण्डरिया-मुंगेली सड़क 126 किलोमीटर, राजिम-देवभोग सड़क (146 से 223 किलोमीटर तक) कुल 77 किलोमीटर, बुढ़ेनी-नयापारा-परसवानी-मगरलोड-धमतरी 70 किलोमीटर, बालोद-धमतरी 31 किलोमीटर, चन्दखुरी-मारो-संबलपुर-नवागढ़-छिरहा-दाढ़ी-खम्हरिया 68 किलोमीटर, अण्डा-फुण्डा सड़क 33 किलोमीटर, धमधा-लोहादा-जोरातराई-अतरिया-खैरागढ़ 40 किलोमीटर, चिल्पी-रेंगाखार-साल्हेवारा 60 किलोमीटर, डोंगरगढ़-खैरागढ़-तुमड़ीबोड़ सड़क 57 किलोमीटर, रायपुर - उरला - पठारीडीह-बेरला-कोदवा सड़क 58 किलोमीटर, बलौदाबाजार-बिटकुली-लुटवा-अमलीडीह-पसीद-बिलासपुर 57 किलामीटर, कांसाबेल-बगीचा सड़क 44 किलोमीटर, जयरामनगर-मस्तुरी-मल्हार-जोंधरा-लवन सड़क 95 किलोमीटर, कवर्धा-रवेली-कुण्डा-फास्टरपुर सड़क 45 किलोमीटर, रूमगरा (कोरबा) - लेमरू सड़क 52 किलोमीटर एवं लेमरू-(नाकिया) -स्यांग-कुदमुरा-भैंसमा-उरगा सड़क 116 किलोमीटर शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए 750 करोड़ रूपये राज्य सरकार का अंश शामिल हैं। इस प्रकार 2250 करोड़ रूपये सड़क निर्माण पर व्यय किये जाएंगे। 
    उल्लेखनीय है कि ढाई साल पूर्व मानपुर-राजनांदगांव-कवर्धा मुंगेली बिलासपुर तक 300 किलोमीटर सड़क का निर्माण ए.डी.बी. के सहयोग से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके निर्माण से लोगों को आने-जाने में सहुलियत हो रही है।

क्रमांक-3979/लोन्हारे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031