लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री दानवीर दाऊ कल्याण सिंह का गांव शामिल होगा 'ग्राम गौरव' योजना में

दानवीर दाऊ कल्याण सिंह का गांव शामिल होगा 'ग्राम गौरव' योजना में

What
When Dec 02, 2010
from 01:35 PM to 01:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को दिया आश्वासन

       रायपुर, 02 दिसंबर 2010

4013-021210

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि रायपुर जिले के विकासखंड भाटापारा स्थित राज्य के प्रसिध्द समाज सेवी दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के गांव तरेंगा को समग्र विकास के लिए ग्राम गौरव योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा सके। डॉ. सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन में तरेंगा से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन दिया। डॉ. रमन सिंह ने जनदर्शन में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडलों सहित किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनी।
    मुख्यमंत्री को तरेंगा से सरपंच श्री केतूमान साहू के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि तरेंगा प्रसिध्द दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की कर्मभूमि के रूप में मशहूर है, जिन्होंने राजधानी रायपुर में वर्षों पहले कृषि महाविद्यालय और सैकड़ों एकड़ भूमि दान में दी। रायपुर में उनके दान से निर्मित भूमि पर प्रसिध्द डी.के. अस्पताल का निर्माण हुआ, जहां छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद मंत्रालय की स्थापना हुई। ऐसे महान समाज सेवी और दानवीर की याद में उनके गांव के समग्र विकास के लिए तरेंगा को छत्तीसगढ़ सरकार की ग्राम गौरव योजना में शामिल किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के विचारों से सहमति व्यक्त की और सरपंच श्री केतूमान साहू के ज्ञापन पर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत तरेंगा की जनसंख्या नौ हजार हो चुकी है, जबकि नगर पंचायत स्थापना के लिए पांच हजार की जनसंख्या का होना जरूरी है। इस प्रकार तरेंगा को भी नगर पंचायत का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने ज्ञापन में दस विस्तर अस्पताल सहित वार्ड नम्बर-16, 17, 18, 19 और 20 में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण और तरेंगा से कुलीपोटा तक पहुंच मार्ग डामरीकरण की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

क्रमांक-4013/स्वराज्य




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031