विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर 06 दिसम्बर 2010

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत कालीन सत्र के प्रथम दिवस पर आज सवेरे सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले मुख्य समिति कक्ष में विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गयी। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री श्री ननकी राम कंवर और नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे सहित सभी संबंधित सदस्य उपस्थित थे।
क्रमांक-4082/स्वराज्य

