लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ

लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ

What
When Dec 12, 2011
from 02:15 PM to 02:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रसिध्द टेनिस खिलाड़ी श्री लिएंडर पेस ने खेला प्रदर्शन मैच

रायपुर, 12 दिसंबर 2011

4084-12.08.11

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय गोंडवाना कप टेनिस टुर्नामेंट का शुभारंभ किया। समारोह में देश के प्रसिध्द टेनिस खिलाड़ी, पद्मश्री सम्मान प्राप्त श्री लिएंडर पेस, डेविस कप टूर्नामेंट के भारतीय टीम के खिलाड़ी तथा एशियाई खेलों  में रजत एवं कांस्य पदक विजेता श्री विष्णुवर्धन और पूर्व डेविस कप खिलाड़ी श्री नितिन कीर्तने और विधायक श्री अमितेष शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सर्वश्री एन. विजय सुंदर, प्रशांत सुरेश करण, अजय सेल्वाराज सहित कई जाने-माने राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी भी शिरकत 4084-2-12.12.11कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से इन सभी प्रसिध्द टेनिस खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1948 में प्रारंभ गोंडवाना कप टेनिस स्पर्धा वर्ष 1990 तक जारी रहने के बाद किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी। लगभग दो दशक बाद पांच लाख रूपए की पुरस्कार राशि के साथ आज यहां फिर इसकी शुरूआत हुई। इसमें 32 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
मुख्य अतिथि की आसंदी से शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टेनिस के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हमारे भारतीय खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ आगमन से यहां की टेनिस प्रतिभाआें में नये उत्साह और नई ऊर्जा का संचार होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि संयोगवश आज ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी के तीन वर्ष और दोनों पारियों को मिलाकर कुल आठ वर्ष पूर्ण कर मैं नवमे वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं और आज के मेरे दिन की शुरूआत इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन से हो रही है, जो मेरे लिए भी निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है। छत्तीसगढ़ सरकार टेनिस सहित हर प्रकार के खेल में राज्य की नवीन खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। समारोह में श्री लिएंडर पेस सहित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री को उनके दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने और चौथे वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि श्री लिएंडर पेस हमारी नई पीढ़ी के ऐसे भारतीय खिलाड़ी है, जो हमेशा देश के लिए खेलते हैं और जब वह टेनिस के मैदान में भारतीय ध्वज के सामने अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं, तो बड़े से बड़े दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों को भी हरा देते हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गोंडवाना कप टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत वर्ष 1937-38 में हुई थी और इसका पहला आयोजन यहां यूनियन क्लब में हुआ था। यह उस जमाने में छत्तीसगढ़ और मध्य भारत की सबसे बड़ी टेनिस की आमंत्रण प्रतियोगिता थी, जो वर्ष 1990 तक चलती रही। किन्हीं कारणों से वर्ष 1990 से 2010 तक इसका आयोजन नहीं हो सका, लेकिन अब एक बार फिर आज से इसकी नई शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में वर्ष 1948-49 और वर्ष 1961-62 में गोंडवाना कप टूर्नामेंट के छत्तीसगढ़ के विजेता रहे श्री आर.एल. 4084-3-12.12.11खान सहित वर्ष 1962-63 में विजेता रहे श्री एफ. एक्स. सेंटियागो को भी याद किया। डॉ. रमन सिंह ने शुभारंभ समारोह में श्री लिएंडर पेस और श्री विष्णुवर्धन को आयोजकों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि श्री लिएंडर पेस ने मुख्यमंत्री को सम्मान के रूप में टेनिस का एक रैकेट भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री लिएंडर पेस और श्री विष्णुवर्धन ने प्रदर्शन मैंच भी खेला। श्री लिएंडर पेस ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है। उन्होंने आयोजन की सफलता और इसमें शामिल हो रहे खिलाड़ियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
 प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सिसोदिया ने आयोजन का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जब से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला है, उनके नेतृत्व में राज्य में खेल गतिविधियों का लगातार विस्तार हो रहा है। श्री सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जहां विभिन्न खेलों के लिए राज्य के गांवों  और शहरों में खेल मैदानों के निर्माण को प्राथमिकता दी है, वहीं उन्होंने प्रत्येक जिले में टेनिस कोर्ट बनवाने का भी निर्णय लिया है। श्री सिसोदिया ने बताया कि गोंडवान कप प्रतियोगिता में तीन क्वालीफाइंग मैंच होने के बाद 32 खिलाड़ियों का मुख्य ड्रा आज से शुरू हो रहा है। यह पांच लाख रूपए की पुरस्कार राशि के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी टेनिस प्रतियोगिता है। इसमें छत्तीसगढ़ के श्री अभिजीत तिवारी, प्रतीक बख्शी, तुषार मदलेकर और हेनरी सेंटियागो भी एकल और युगल मैंचों में अपनी चुनौती प्रस्तुत करेंगे। श्री सिसोदिया ने श्री लिएंडर पेस का परिचय भी दिया। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री बलदेव सिंह भाटिया ने आभार व्यक्त किया।

क्रमांक-4084/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031