लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विशेष बैठक : राजधानी की जीवन रेखा 'खारून' को मिलेगा नया जीवन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विशेष बैठक : राजधानी की जीवन रेखा 'खारून' को मिलेगा नया जीवन

What
When Apr 24, 2011
from 10:40 PM to 10:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 शहर में नदी-तालाबों के गहरीकरण का कार्य 30 अप्रैल से शुरू होगा

जनभागीदारी और श्रमदान से करेंगे नदी और तालाबों का सरंक्षण

रायपुर 24 अप्रैल, 2011

409-240411

        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर की जीवन रेखा 'खारून नदी' को नया जीवन देने के लिए सभी लोगों से सक्रिय सहयोग का आव्हान किया है। इस नदी के संरक्षण और उसके गहरीकरण सहित शहर के चिन्हांकित तालाबों के गहरीकरण का कार्य इस महीने की 30 तारीख से शुरू किया जाएगा। इस कार्य में जनभागीदारी के साथ सामूहिक श्रमदान भी होगा। यह निर्णय आज रात यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया।
डॉ. सिंह ने बैठक में कहा कि शहर के तालाबों के संरक्षण, गहरीकरण, उनके किनारे वृक्षारोपण और सौन्दर्यीकरण के लिए अगले कम से कम पांच वर्ष की कार्य योजना बनाकर चरणबध्द ढंग से उस पर गंभीरता से अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सौन्दर्यीकरण से पहले तालाबों के गहरीकरण और किनारों पर वृक्षारोपण अधिक जरूरी है। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को खारून नदी के चौड़ीकरण और उसके दोनों किनारों की पिचिंग कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री श्री राजेश मूणत, लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, सचिव नगरीय प्रशासन श्री आर.पी. मण्डल, कलेक्टर रायपुर डॉ. रोहित यादव और नगर निगम तथा नगर निवेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में अपने अत्याधुनिक छोटे कम्प्यूटर 'आई-पॉड' में शहर के नक्शे और उसमें अंकित नदी और तालाबों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
        मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश व्यापी 'पानी बचाओ' और भू-जल संरक्षण अभियान के तहत रायपुर शहर में पुलिस लाईन के पीछे के तीन तालाबों का कार्य हाथ में लिया गया था, जिसका काम काफी हद तक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि खारून नदी रायपुर शहर की भी जीवन रेखा है। पिछले साल राज्य सरकार की पहल पर राजनांदगांव के नजदीक शिवनाथ नदी के गहरीकरण और उसकी साफ-सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान से विशेष अभियान चलाया गया था। उसी तर्ज पर इस वर्ष हमें खारून नदी को इस अभियान में शामिल करना है। इसी तरह रायपुर शहर के तालाबों की सफाई और उनके गहरीकरण के लिए भी काम शुरू करना है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ये सभी कार्य मानसून के आने के पहले पूर्ण हो जाए। डॉ. सिंह ने कहा कि बारिश में 'हरियर छत्तीसगढ़' अभियान के तहत नदी और तालाबों के किनारे वृक्षारोपण भी किया जाए। चूंकि खारून नदी रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा रेखा भी है इसलिए इस कार्य में दुर्ग जिला प्रशासन को भी जोड़ने का निर्णय बैठक में लिया गया। राजधानी के आवासीय क्षेत्रों से गन्दे पानी की निकासी व्यवस्था के बारे में भी बैठक में चर्चा की गयी।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि खारून नदी के किनारे महादेव घाट आम जनता की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। इसलिए वहां नदी को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। कार्य योजना बनाकर खारून से सिल्ट निकालना अनिवार्य हो गया है। नदी पर निर्मित एनीकट की भी सफाई होनी चाहिए। बैठक में बूढ़ा तालाब के किनारों की सफाई और उसके सौन्दर्यीकरण की कार्य योजना पर भी चर्चा की गयी। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत ने कहा कि शहर के तालाबों के रख-रखाव और नालियों की सफाई आदि के लिए नगर निगम को काफी धनराशि राज्य शासन की ओर से आवंटित की जा चुकी है। निगम के अधिकारियों को कार्य योजना के अनुरूप इसके लिए सभी निर्माण कार्यो में और अधिक तेजी लाने की जरूरत है। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को बरसात आने से पहले दुरूस्त कर लेने की जरूरत पर विशेष रूप से बल दिया।

क्रमांक-409/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031