लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात

मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात

What
When Dec 12, 2011
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अनुपूरक बजट में जल आवर्धन योजना शामिल करने का आग्रह

रायपुर, 12 दिसम्बर 2011

4097-121211

     मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह से आज यहां मंत्रालय में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत अभनपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने अभनपुर में तीन करोड़ 51 लाख रूपए की लागत के जल आवर्धन योजना और चार वार्डों में पानी टंकी निर्माण को अनुपूरक बजट में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूर्व से स्वीकृत है। सदस्यों ने जल आवर्धन योजना के अलावा सी.सी.रोड, नाली निर्माण, टीला गांव से पारागांव तक पन्द्रह किलोमीटर सड़क निर्माण सहित अन्य मूल-भूत समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें प्रतिवेदन भी सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ0 सिंह ने प्रतिनिधि मण्डल की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री राधेश्याम सिन्हा, किशन शर्मा, दिनेश बंजारे, शिवनारायण बघेल, चेतन ध्रुव, किशोर शर्मा, कैलाश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुनिल प्रसाद, अखिलेश बाजपेयी, राघवेन्द्र साहू, डॉ. निमई विश्वास एवं श्री संतोष शुक्ला शामिल थे।

क्रमांक- 4097/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031