मुख्यमंत्री निवास पर 28 अप्रैल को नहीं होगा 'जनदर्शन'
रायपुर, 27 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर कल गुरूवार 28 अप्रैल को सवेरे आम जनता से मुलाकात का उनका साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' नहीं होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान के दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों के आकस्मिक दौरे पर रहेंगे और गांवों में जनता से मिलेंगे। इस वजह से राजधानी रायपुर में उनका 'जनदर्शन' स्थगित रहेगा।
क्रमांक- 459/स्वराज्य

