मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
रायपुर 04 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज पूर्वान्ह यहां मंत्रालय में दानवीर दाऊ कल्याण की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. सिंह ने दाऊ जी की समाज सेवा और दानवीरता को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सर्वश्री पुरूषोत्तम अग्रवाल, व्यासनारायण अग्रवाल, बद्री विशाल अग्रवाल, डॉ. व्ही के अग्रवाल, डॉ. शिव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल और श्रीमती मृदुला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि और मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

