लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया 'सितारों का छत्तीसगढ़' का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया 'सितारों का छत्तीसगढ़' का विमोचन

What
When Apr 29, 2011
from 01:50 PM to 01:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ के छत्तीस जाने-माने लोगों पर केन्द्रित पुस्तक

    रायपुर, 29 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल रात यहां अपने निवास पर 'सितारों का छत्तीसगढ़' पुस्तक का विमोचन किया। लेखक डॉ. परदेशीराम वर्मा ने इस पुस्तक में समाज सेवा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े छत्तीसगढ़ के छत्तीस जाने-माने लोगों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने छत्तीस आलेख शामिल किए हैं। डॉ. वर्मा साहित्यिक पत्रिका 'अगासदिया' के संपादक भी हैं। उनकी इस नई किताब 'सितारों का छत्तीसगढ़' के विमोचन के संक्षिप्त एवं सादगीपूर्ण कार्यक्रम में संत कवि और पूर्व सांसद श्री पवन दीवान सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित थे। इस मौके पर 'अगासदिया' परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 494-290411
    मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक डॉ. वर्मा को बधाई दी। पुस्तक में छत्तीसगढ़ की बेटी, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की माता कौसल्या पर केन्द्रित आलेख के साथ-साथ चम्पारण्य में अवतरित महाप्रभु वल्लभाचार्य, समरसता की धरती छत्तीसगढ़ में कबीर, छत्तीसगढ़ी भाषा में उपदेश देने वाले महान संत गुरु बाबा घासीदास, प्रथम छत्तीसगढ़ी व्याकरण के रचयिता स्वर्गीय श्री हीरालाल काव्योपाध्याय, हिन्दी की प्रथम कहानी के सर्जक पंडित माधव राव सप्रे, स्वतंत्रता सेनानी और नए मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल, साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा, ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, समाज सुधारक संत श्री गहिरागुरू, आदिवासी नेता श्री हीरा सिंह देवकांगे उर्फ कंगला मांझी और छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्वर्गीय श्रीमती मिनी माता सहित डॉ. खूबचंद बघेल, श्री दुर्गाचरण पटेल, पंडित लखनलाल मिश्र, चंदूलाल चंद्राकर, दुलार सिंह साव मदराजी, लाला जगदलपुरी, रामचंद देशमुख, राजमोहिनी देवी, हरिठाकुर, कोदूराम वर्मा, हबीब तनवीर, बिसाहूदास महंत, प्रवीरचंद भंजदेव, स्वामी आत्मानंद, डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा, संत कवि पवन दीवान, डॉ. रविशंकर नायक, पंथी नर्तक देवदास बंजारे और पण्डवानी गायिका तीजनबाई पर केन्द्रित आलेख भी शामिल हैं। लेखक ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर केन्द्रित आलेख से पुस्तक की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत कवि पवन दीवान और धनुर्धर श्री कोदूराम वर्मा सहित श्री जी.एस. मिश्रा और श्री आर. सी. पटेल तथा डॉ. जे.आर. सोनी को 'अगासदिया' पत्रिका परिवार की ओर से 'अगासदिया सम्मान' से नवाजा। डॉ. रमन सिंह ने लेखक डॉ. परदेशीराम वर्मा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर शर्मा और डॉ. महेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे।
    विमोचन के अवसर पर संत कवि श्री पवन दीवान ने मुख्यमंत्री को नया रायपुर में बन रहे मंत्रालय भवन का नामकरण मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की माता 'कौसल्या' के नाम पर करने का सुझाव दिया। श्री दीवान ने मुख्यमंत्री को दिए गए सुझाव पत्र में कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी थीं। माताओं के लिए कौशल्या माता से बढ़कर कोई दूसरा आदर्श नहीं हो सकता, जिन्होंने अपने पुत्र को महान संस्कार दिए। वे एक विदूषी महिला थीं और उन्हें प्रशासन का अत्यधिक ज्ञान भी था। उन्होंने पति की मृत्यु और पुत्र की अनुपस्थिति में सभी कष्टों को धैर्यपूर्वक सहकर जनता को कोई कष्ट नहीं होने दिया। उनके व्यक्तित्व में राष्ट्रीयता, मानवता और व्यवहार कौशल कूट-कूट कर भरे हुए थे। मुख्यमंत्री ने श्री दीवान की भावनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

    क्रमांक-494/सोलंकी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031