लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस : मुख्यमंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस : मुख्यमंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

What
When Dec 10, 2010
from 10:10 PM to 10:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

स्कूली बालिकाओं को दी सायकल, किसानों को बांटे ट्रेक्टर और कृषि उपकरण

रायपुर, 10 दिसम्बर 2010

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर जिले के सोनाखान में अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की आकर्षक विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डॉ. सिंह ने वहां क्षेत्र के लिये लगभग 19 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 5064-101210भूमि पूजन भी किया। विकास प्रदर्शनी में पंचायत और समाज कल्याण विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, आदिमजाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग, श्रम विभाग, स्कूल शिक्षा, वन और कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सुरूचिपूर्ण चित्रों और मॉडलों के जरिए अपनी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टाल में जाकर इन योजनाओं के क्रियान्वयन की झलक देखी।
    डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सरस्वती सायकल योजना के तहत हाई स्कूल की एक सौ बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल वितरित कर आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ. सिंह ने 25 स्कूली बच्चों को गणवेश भी वितरित किए। उन्होंने कृषि विभाग की अनुदान योजना के तहत आठ किसानों को ट्रेक्टर, पांच किसानो को लो-लिफ्ट पम्प प्रदान किए। डॉ. सिंह ने चार नि:शक्तजनों को तिपहिया सायकिल बांटी। उन्होंने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत, सात परिवारों को सत्तर हजार रूपये की सहायता राशि, चार गरीब परिवारों को इन्दिरा आवास योजना के तहत अस्सी हजार रूपये राशि वितरित की। इसके अलावा उन्होंने नलकूप खनन के लिये एक किसान को अठाईस हजार रूपये की अनुदान राशि एवं पांच महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत सात हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। डॉ. सिंह ने क्षेत्र के राज मिस्त्रियों को भवन निर्माण कार्यो के लिए नि:शुल्क औजारों के बैग भी वितरित किए।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर छह करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन और शिलान्यास तथा तेरह करोड़ के रूपए के 44 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। इनमें एक करोड़ 69 लाख रूपये की लागत से बरपाली-गिरोद-महराजी मार्ग पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण तथा चार करोड़ तिरान्बे लाख रूपये की लागत से जोंक नंदी पर राजादेवरी एनीकट का शिलान्यास शामिल है। डॉ. सिंह ने सात करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से चांदन-थरगांव मार्ग पर जोंक नदी पर उच्च स्तरीय पूल, एक करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से चार सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, तिरासी लाख रूपये की लागत से दो डब्ल्यू.बी.एम. सड़क, चालीस लाख रूपये की लागत से तेरह अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाईस लाख रूपये की लागत से कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवन, पन्द्रह लाख रूपये की लागत से पूर्व माध्यमिक शाला भवन, आठ लाख सत्तर हजार रूपये की लागत से प्राथमिक शाला भवन, उन्यासी लाख रूपये की लागत से असनींद में आई.टी.आई. भवन, कसडोल में पच्चीस लाख रूपये की लागत से पशु चिकित्सालय भवन, पन्द्रह लाख रूपये की लागत से विश्राम गृह कसडोल में अतिरिक्त भवन, पन्द्रह लाख रूपये की लागत से पांच रपटा निर्माण का लोकार्पण किया।

क्रमांक-5064/केशरवानी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031