मुख्यमंत्री से नगर पंचायत थान-खम्हरिया के अध्यक्ष ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 14 दिसम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां उनके निवास पर दुर्ग जिले के नगर पंचायत थान-खम्हरिया के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से उप तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण, 30 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का भूमिपूजन एवं डोटू नाले पर थान खम्हरिया जल आवर्धन योजना के शिलान्यास के सम्बन्ध में अनुरोध किया। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत रामपुर (ठाठापुर) के सरपंच श्री सुदेश सिंह एवं नगर पंचायत थान-खम्हरिया के पार्षद श्री टीकम अग्रवाल एवं श्री विजय शर्मा सहित अनेक नगरिक उपस्थित थे।
क्रमांक-5118/लोन्हारे

