लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री देश के विकास में श्रमवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. रमन सिंह

देश के विकास में श्रमवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 30, 2011
from 01:25 PM to 01:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर मेहनतकशों को दी शुभकामनाएं

   रायपुर 30 अप्रैल, 2011

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल एक मई को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिव के अवसर पर मेहनतकश श्रमिक वर्ग को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मई दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि चाहे खेती हो, या उद्योग दुनिया में किसी भी राष्ट्र अथवा राज्य के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान श्रमिक वर्ग का होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नये छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूर्ण कर विकास के नये दशक में प्रवेश किया है। राज्य की अब तक हुई तरक्की में भी यहां के लाखों श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी है। श्रमिकों की मेहनत से ही राज्य में सड़क, सिंचाई परियोजना, बिजली, स्कूल और अस्पताल भवन जैसी अनेक सार्वजनिक सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है।
    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति में श्रमवीरों की अहम भूमिका को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से असंगठित श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है। उनके लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और श्रमकल्याण मंडल का गठन किया गया है और इन संस्थाओं के माध्यम से श्रमिक हितों की विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा गरीबी रेखा से ऊपर के श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना भी शामिल है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक श्रमिक परिवार को एक वर्ष में तीस हजार रूपए तक चिकित्सा सहायता दी जाएगी। इसके अलावा श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बालश्रम शिक्षा प्रोत्साहन योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, महिला श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री सिलाई मशीन और सायकल सहायता योजना, भवन निर्माण श्रमिकों के लिए औजार सहायता योजना, राजमिस्त्री प्रशिक्षण योजना, श्रमिक परिवारों की विवाह योग्य बेटियों के लिए राजमाता विजयाराजे सामूहिक विवाह योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल भी औद्योगिक श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहा है, जिनमें शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना, श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण आदि योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि श्रमिक इसके लिए अपने जिले में श्रम विभाग के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

       क्रमांक-512/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031