मुख्यमंत्री से चिल्फी घाटी के ग्रामीणों ने मुलाकात की
रायपुर, 23 दिसम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर कबीरधाम जिले की चिल्फी घाटी से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने अपने गांव की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण के लिए उचित पहल का आश्वासन प्रतिनिधि मण्डल को दिया। प्रतिनिधि मण्डल में चिल्फी घाटी के सर्वश्री गोऊदास, जागेश्वर, शिवदास, प्रेमदास, तुलसीदास, सोनूदास और आलोक सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

