मुख्यमंत्री ने दी अटल जी को जन्म दिन की बधाई
रायपुर, 24 दिसम्बर 2010
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 25 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी
वाजपेयी के जन्म दिन पर उन्हें अपनी ओर से और प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में तत्कालीन भारत सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण योगदान के लिए हम सब हमेशा उनके आभारी रहेंगे। प्रदेशवासी उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में भरपूर सम्मान देते हैं। डॉ. रमन सिंह ने श्री वाजपेयी के जन्म दिन पर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास के मामले में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने और पिछड़े इलाकों के त्वरित विकास के लिए छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उत्तराखंड राज्यों का भी निर्माण करवाया। इससे इन राज्यों में सामाजिक-आर्थिक विकास की गति तेज हुई है। श्री वाजपेयी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक तेजी से विकसित होते विश्वसनीय राज्य के रूप में पहचाना जाने लगा है। श्री वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरूआत कर पूरे देश में पक्की सड़कों का नेटवर्क तैयार करने का महत्वपूर्ण अभियान प्रारंभ किया था, जिसका लाभ आज देश के दूर-दराज गांवों सहित सम्पूर्ण राष्ट्र को मिल रहा है।
वाजपेयी के जन्म दिन पर उन्हें अपनी ओर से और प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में तत्कालीन भारत सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण योगदान के लिए हम सब हमेशा उनके आभारी रहेंगे। प्रदेशवासी उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में भरपूर सम्मान देते हैं। डॉ. रमन सिंह ने श्री वाजपेयी के जन्म दिन पर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास के मामले में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने और पिछड़े इलाकों के त्वरित विकास के लिए छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उत्तराखंड राज्यों का भी निर्माण करवाया। इससे इन राज्यों में सामाजिक-आर्थिक विकास की गति तेज हुई है। श्री वाजपेयी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक तेजी से विकसित होते विश्वसनीय राज्य के रूप में पहचाना जाने लगा है। श्री वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरूआत कर पूरे देश में पक्की सड़कों का नेटवर्क तैयार करने का महत्वपूर्ण अभियान प्रारंभ किया था, जिसका लाभ आज देश के दूर-दराज गांवों सहित सम्पूर्ण राष्ट्र को मिल रहा है।क्रमांक-5310/स्वराज्य

