मुख्यमंत्री से साहू समाज के प्रतिनिधि मण्डल की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 20 जनवरी 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां उनके निवास पर संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने साहू महासभा की विभिन्न रचनात्मक सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतिनिधि मण्डल में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा महिल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री ममता साहू, रायपुर जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष और नगर निगम रायपुर के पार्षद श्री परदेशी राम साहू, श्रीमती सीमा साहू और श्रीमती मुस्कान आनंद शामिल थीं।

