मुख्यमंत्री को सरपंच संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर 02 मई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत रामपुर (ठाठापुर) के सरपंच एवं प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री सुदेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने निकट भविष्य में आयोजित होने वाले सरपंच संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धमतरी जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री कुलेश्वर चंद्राकर एवं दुर्ग जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष डॉ. एन.के. तिवारी भी उपस्थित थे।

