लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विशेषताओं पर केन्द्रित है नए साल 2011 का शासकीय कैलेण्डर

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विशेषताओं पर केन्द्रित है नए साल 2011 का शासकीय कैलेण्डर

What
When Dec 26, 2010
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया विमोचन

    रायपुर, 26 दिसम्बर 2010
5357a-261210
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा नए वर्ष 2011 के लिए प्रकाशित दो शासकीय कैलेण्डरों सहित एक टेबल कैलेण्डर, शासकीय डायरी और स्क्रीबलिंग पैड का विमोचन किया। इनमें एक बड़ा और एक छोटा कैलेण्डर शामिल है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंडल के नए वर्ष के इन प्रकाशनों की प्रशंसा करते हुए सभी लोगों को वर्ष 2011 के लिए शुभकामनाएं दी।
    5357b-261210छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, सचिव पर्यटन विभाग श्री सुब्रत साहू और प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल श्री तपेश झा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पर्यटन मंडल द्वारा प्रकाशित नए साल 2011 के दोनों कैलेण्डर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक विशेषताओं के साथ-साथ सभी प्रमुख दर्शनीय स्थानों पर केन्द्रित हैं। इन्हें सुरूचिपूर्ण कलात्मक रंगीन चित्रों के माध्यम से राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी केन्द्रित किया गया है। प्रदेश की समृध्द लोक संस्कृति और परम्परागत हस्तशिल्प की गतिविधियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
    यह भी उल्लेखनीय है कि विकास का एक दशक पूर्ण कर चुके नवगठित प्रदेश के इस वर्ष के ध्येय वाक्य 'विश्वसनीय छत्तीसगढ़' को नए वर्ष 2011 के दोनों शासकीय कैलेण्डरों के प्रत्येक पृष्ठ पर खास तौर पर सजाया गया है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंडल के बड़े कैलेण्डर के साथ-साथ एक छोटे कैलेण्डर और टेबल कैलेण्डर का भी विमोचन किया। बडे क़ैलेण्डर का मूल्य 50 रूपए और छोटे कैलेण्डर का मूल्य 35 रूपए रखा गया है, जबकि शासकीय डायरी की कीमत एक सौ रूपए रखी गयी है। स्क्रीबलिंग पैड की कीमत 20 रूपए निर्धारित की गयी है। सरकारी कार्यालयों सहित आम नागरिक भी इन निर्धारित कीमतों में पर्यटन मंडल के कार्यालय से शासकीय डायरी और कैलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक-5357/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031