मुख्यमंत्री से अम्बागढ़ चौकी के छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर 02 मई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर श्री विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए राजनांदगांव जिले के आदिवासी बहुल अम्बागढ़ चौकी से आए छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव भी उपस्थित थे। ये छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (ए.आई.ई.ई.ई.) में शामिल होने राजधानी रायपुर आए थे। मुख्यमंत्री ने इन सभी छात्र-छात्राओं को अच्छा अभियंता बनने के लिए शुभकामनाएं दी।
क्रमांक- 536/लोन्हारे

