मुख्यमंत्री को मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन का न्यौता
रायपुर 02 मई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महाराष्ट्र के प्रांताध्यक्ष श्री ललित गांधी ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री गांधी ने मुख्यमंत्री को बताया कि महाराष्ट्र स्थित सुप्रसिध्द तीर्थ नगरी नासिक में आगामी नवम्बर माह में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 10 वां राष्ट्रीय अधिवेशन और पहला विश्व मारवाड़ी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वहां अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार उद्योग परिषद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ का पेवेलियन भी लगाया जाएगा। श्री गांधी ने इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

