मुख्यमंत्री ने दी राजिम भक्तिन माता जयंती पर शुभकामनाएं
रायपुर, 07 जनवरी 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है। डॉ. सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि भक्तिन माता राजिम की कृपा से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के राह पर अग्रसर है। यह केवल अकेले सरकार के प्रयासो का नतीजा नही बल्कि यहां की दो करोड़ 10 लाख मेहनतकश जनता की विकास के प्रति ललक को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख समृध्दि की कामना की है।
क्रमांक-5576/लोन्हारे

