मुख्यमंत्री ने पत्रकार श्री प्रवीण यदु के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर 20 जनवरी 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जिला मुख्यालय दुर्ग के पत्रकार श्री प्रवीण यदु के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री यदु का कल दुर्ग में निधन हो गया। वे राजधानी रायपुर से प्रकाशित अंग्रेजी 'दैनिक हितवाद' के दुर्ग ब्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-5781/स्वराज्य/

