मुख्यमंत्री को महरा वस्त्रकार के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने आमंत्रण
रायपुर 20 जनवरी 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य महरा (वस्त्रकार) समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने बिलासपुर में आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने समाज के लोगो को वर्तनी सम्बन्धी त्रुटि के कारण जाति प्रमाण-पत्र हासिल करने में आ रही दिक्कतों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। प्रतिनिधि मंडल में समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल वस्त्रकार, उपाध्यक्ष समारू लाल, महासचिव श्री गणेश राम मेहरा के अलावा सर्वश्री आर.एस.मेहरा, के.पी. वस्त्रकार, एल.एन. नाग एवं रामचरण शामिल थे।

