लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सुनी आम जनता की समस्याएं : सिरपुर में पुरातात्विक उत्खनन से प्रभावित लोगों के व्यवस्थापन के लिए बनेगी कार्ययोजना सिरली-कुम्हारी पठान सड़क बनेगी ग्रामीण सड़क एवं विकास योजना के तहत

मुख्यमंत्री ने सुनी आम जनता की समस्याएं : सिरपुर में पुरातात्विक उत्खनन से प्रभावित लोगों के व्यवस्थापन के लिए बनेगी कार्ययोजना सिरली-कुम्हारी पठान सड़क बनेगी ग्रामीण सड़क एवं विकास योजना के तहत

What
When Jan 20, 2011
from 03:25 PM to 03:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीस मरीजों को मिली नि:शुल्क इलाज की सुविधा

रायपुर, 20 जनवरी 2011

5786a-200111

छत्तीसग़ढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक कार्यम 'जनदर्शन' में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बडी संख्या में आए ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों, आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं और युवाओं सहित विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर छत्तीसग़ढ राज्य 5786-200111नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, संसदीय सचिव द्वय डॉ. सियाराम साहू एवं श्री कोमल जंघेल भी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने इस दौरान महासमुंद जिले के सुप्रसिध्द पुरातात्विक स्थल सिरपुर में पुरातात्विक उत्खनन से प्रभावित भू-स्वामियों के व्यवस्थापन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश कलेक्टर महासमुंद को जारी किए हैं। महासमुंद निवासी श्री केजूराम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि सिरपुर में उनकी कृषि भूमि पर पुरातत्व विभाग द्वारा उत्खनन किया जा रहा है, उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधि मंडलों के आग्रह पर अनेक निर्माण कार्यों की मंजूरी भी प्रदान की। जांजगीर-चाम्पा जिले के जैजैपुर  विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सिरली के सरपंच ने मुख्यमंत्री से मुलाका5786b-200111त कर सिरली से कुम्हारी पठान तक ढाई किलोमीटर लम्बी सडक निर्माण कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस सडक का निर्माण ग्राम सडक एवं विकास योजना के तहत कराने का आश्वासन किया। रायपुर जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित ग्राम देवगांव से आए श्री रूप सिंह साहू के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने देवगांव में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से सीमेंट कांक्रीट सडके निर्माण की मंजूरी प्रदान की। रायपुर जिले के आरंग से आए श्री ध्रवु कुमार मिर्घा के नेतृत्व में आए संत रवि दास सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने आरंग में संत रविदास भवन के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आरंग से ही श्री विनोद साहू के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने आरंग के बस स्टैड से अंग्रेंजी और देशी शराब दुकान हटाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर रायपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
    रायपुर जिले के फिंगेश्वर 5786c-200111विकासखंड की ग्राम पंचायत लचकेरा से आए प्रतिनिधि मंडल ने लचकेरा में नलजल योजना के तहत निर्मित पानी टंकी के निर्माण में और विकासखंड छुरा के ग्राम सोरिदखुर्द और नागझर से आए प्रतिनिधि मंडल ने इन दोनों गांवों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने इन दोनों मामलों की जांच करने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को जारी किए हैं। मुख्यमंत्री से अनेक जरूरतमंद लोगों ने मुलाकात कर उनसे इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश पर 36 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क इलाज के लिए राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल भेजा गया है। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ख़डौदाखुर्द स्थित ग्राम 5786e-200111कांदापारा से आये बैगा आदिवासियों के प्रतिनिधि मण्डल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने भलपहरी मुख्यमार्ग से साजाटोला तक सडक पर मिट्टी का काम कराने के निर्देश कलेक्टर कबीरधाम को जारी किए हैं। प्रतिनिधि मण्डल में कांदापारा के सर्वश्री मान सिंह बैगा, चैनू बैगा, दुकालू और धनीराम बैगा शामिल थे। छत्तीसग़ढ नागरिक संघर्ष समिति रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रायपुर के फाफाडीह चौक के पास स्थित पुलिस लाइन के मकानों की जर्जर स्थिति की जानकारी देते हुए इनकी मरम्मत कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल द्वारा इस संबंध में दिया गया आवेदन परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक को भेजा गया ।

क्रमांक-5786सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031