मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर 20 जनवरी 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दो दिवसीय प्रवास पर कल 21 जनवरी को सवेरे 9.05 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली जाएंगे। डॉ. सिंह सवेरे 10.55 बजे वहां पहुंचेंगे और दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक पावर विजन कान्क्लेव में शामिल होंगे। वे अगले दिन 22 जनवरी को शाम 6.20 बजे नई दिल्ली से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि आठ बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-5802/स्वराज्य

