जनता को आज मिलेगी संजीवनी एक्सप्रेस और रायपुर-दल्लीराजहरा यात्री टे्रन की सौगात: मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
रायपुर 24 जनवरी 2011
गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला में कल 25 जनवरी को प्रदेशवासियों को विभिन्न आकस्मिक गंभीर बीमारियों में त्वरित इलाज की सुविधा देने के लिए '108' संजीवनी एक्सप्रेस सेवा सहित रायपुर-दल्लीराजहरा यात्री टे्रन की भी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन दोनों सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। डॉ. सिंह '108' संजीवनी एक्सप्रेस सेवा योजना के तहत यहां रजबंधा मैदान स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में सवेरे 11 बजे रायपुर और बस्तर जिलों के लिए कुल 36 एम्बूलेंस वाहनों का लोकार्पण करेंगे। वे इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.30 बजे यहां रेल्वे स्टेशन में रायपुर-दल्लीराजहरा नवीन यात्री टे्रन का भी शुभारंभ करेंगे। वे इन कार्यक्रमों के बाद गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बस्तर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर जाएंगे।
क्रमांक-5878/स्वराज्य

