लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अध्ययन के लिए पहुंचा राजस्थान सरकार का दल

छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अध्ययन के लिए पहुंचा राजस्थान सरकार का दल

What
When May 05, 2011
from 04:30 PM to 04:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री से अध्ययन दल ने मुलाकात की

    रायपुर, 05 मई 2011

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव श्री जे.सी. महान्ति के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने सौजन्य मुलाकात कर उनके साथ छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों का यह दल छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण 588-050511प्रणाली के अध्ययन के लिए कल से प्रदेश के प्रवास पर है। उत्तरांचल, गुजरात, उड़ीसा, झारखण्ड और महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मॉडल को अपनाने की मंशा जताई है। मुलाकात के दौरान श्री महान्ति ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बेहतर संचालन ने राजस्थान सरकार को भी काफी प्रभावित किया है।
    मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की कम्प्यूटरीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। श्री महान्ति ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली और धान खरीदी व्यवस्था के बारे में दिए गए प्रस्तुतिकरण ने उनके दल को प्रभावित किया है। कल वे उचित मूल्य की दुकानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री ने श्री महान्ति को बताया कि छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से 34 लाख गरीब परिवारों को एक रूपये और दो रूपये किलो में 35 किलो अनाज हर माह दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ इन परिवारों दो किलो आयोडीन युक्त नमक भी नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी वास्तविक लड़ाई कुपोषण के खिलाफ है, इस लड़ाई में गरीबों तक अनाज पहुंचाने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी आंगनबाड़ियों और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने श्री महान्ति को बताया कि वर्ष 2004 में उचित मूल्य की दुकानों का संचालन निजी हाथों से वापस लेकर सहकारी समितियों के हाथों में सौंप दिया गया है। अब राज्य की सभी राशन की दुकानें सहकारी समितियों, ग्राम पंचायतों, महिला स्वसहायता समूहों और वन प्रबंध समितियों द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की पूरी प्रक्रिया का आन लाइन कम्प्यूटीकरण किया गया है। कोई भी नागरिक विभाग की वेबसाइट में पंजीयन कराकर एस.एम.एस. के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों में राशन एवं अन्य सामग्रियों का परिवहन, भंडारण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता है और शिकायत होने पर कॉल सेन्टर में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
    मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए सप्ताहिक हाट बाजारों में तथा उचित मूल्य की दुकानों पर प्रत्येक माह की सात तारीख को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चावल उत्सव का आयोजन किया जाता है। आयोजन के समय प्रशासन द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी उपस्थित रहते है, जिनके सामने चावल, गेहूं, शक्कर, मिट्टी तेल आदि का वितरण किया जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि हर माह उचित मूल्य की दुकान तक राशन सामग्री पहुंचाकर देने की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, खाद्य विभाग के उप सचिव श्री दिलीप वासनीकर, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री कौशलेन्द्र सिंह, राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री संजय मल्होत्रा और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, राजस्थान की महाप्रबंधक सुश्री निवेदिता मेहरू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

क्रमांक-588/सोलंकी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031