मुख्यमंत्री से राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की
रायपुर, 05 मई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने अध्यक्ष श्री शैलेंद्र दुबे के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि परिषद द्वारा इस माह के मध्य में प्रदेश के युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस शिविर में विधि विशेषज्ञों द्वारा मार्ग दर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को इस शिविर के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में अधिवक्ता परिषद कौंसिल के सर्वश्री फैसल रिजवी, के.के. शुक्ला और योगेशचंद्र शर्मा शामिल थे।

