मुख्यमंत्री आज दुर्ग-राजनांदगांव जिले के दौरे पर
रायपुर, 05 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 06 मई को दुर्ग और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शमिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे दुर्ग जिले के भिलाई पहुंचेंगे और वहां 'लक्ष्य' भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। डॉ. सिंह दोपहर एक बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 2.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

