छत्तीसगढ़ में भारत रक्षित वाहिनी की पांच बटालियनें प्रस्तावित : डॉ. रमन सिंह
रायपुर 01 फरवरी 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में भारत रक्षित वाहिनी की पांच नयी प्रस्तावित बटालियनों की स्थापना के लिए भी केन्द्र सरकार से सहयोग की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राज्य शासन द्वारा इन प्रस्तावित बटालियनों में आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर अंचलों से युवाओं की भर्ती की जाएगी। डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में 'आतंरिक सुरक्षा' विषय पर आयोजित राज्यों की मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में अपने वक्तव्य के दौरान यह मांग रखी। डॉ. रमन सिंह ने सम्मेलन में यह भी बताया कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में चार नये पुलिस जिलों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

