परशुराम जयंती : मुख्यमंत्री ने जनता को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 05 मई 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल छह मई को बैसाख शुक्ल तृतीया के दिन परशुराम जयंती के अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत के गौरवशाली सांस्कृतिक इतिहास में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम को एक महान तपस्वी के रूप में अत्यंत सम्मान जनक स्थान प्राप्त है। उन्हें योग और नीति शास्त्र के विद्वान और शस्त्र-विद्या के ज्ञाता के रूप में भी सम्मान पूर्वक याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली के लिए भगवान परशुराम से आशीर्वाद की कामना की है।

