नक्सलियों द्वारा बाराती जीप उड़ाए जाने की घटना मुख्यमंत्री ने की तीव्र निन्दा
रायपुर, 6 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट से एक बाराती जीप को उड़ाए जाने की घटना की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने इस गंभीर घटना में राजनांदगांव के छह बारातियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि राजनांदगांव निवासी सरकार परिवार के लोग बारात लेकर चंद्रपुर (महाराष्ट्र) जा रहे थे, तभी धनोरा और मुरुमगांव के बीच नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी विस्फोट से उनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार छह लोगों की मृत्यु हो गयी। डॉ. सिंह ने इस घटना में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
क्रमांक 606/सोलंकी

