लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं में भू-उपग्रहों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. रमन सिंह

विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं में भू-उपग्रहों की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. रमन सिंह

What
When Feb 03, 2011
from 12:05 PM to 12:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री से इसरो अध्यक्ष की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर 03 फरवरी 2011

01-isro-030211

     छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है विकास परियोजनाओं और विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूर संवेदी भू-उपग्रहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के  अबूझमाड़ जैसे अत्यधिक दुर्गम क्षेत्र में राजस्व सर्वेक्षण में काफी मदद मिली है। मुख्यमंत्री आज सवेरे यहां अपने निवास पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन से चर्चा कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने इसरो अध्यक्ष से चर्चा में यह भी कहा कि इन भू-उपग्रहों से मिलने वाले चित्रों के जरिए छत्तीसगढ़ में शिक्षा, वाटर शेड, भू-जल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा टेली-मेडिसिन, वनों के सरंक्षण और बिगड़े वनों के सुधार जैसे कार्यों में भी काफी सुविधा होगी।    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकासखंड मुख्यालयों से लेकर दूर-दराज के पुलिस थानों तक इन्टरनेट आधारित दूर संचार नेटवर्क का विकास और विस्तार भी इसरो के भू-उपग्रहों से संभव हो पा रहा है। आपादा प्रबंधन में भी इसरो की यह भू-उपग्रह आधारित संचार सेवा काफी उपयोगी है। राज्य के गांवों के मानचित्र भी दूर संवेदी भू-उपग्रह से तैयार किए गए हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी द्वारा ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए लाईन बिछाने से पहले सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसमें भी इसरो के दूर संवेदी भू-उपग्रह की मदद ली जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि डॉ. राधाकृष्णन यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कल आयोजित 17 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आज मुख्यमंत्री से उनके निवास पर आकर सौजन्य मुलाकात की। डॉ. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में अंतरिक्ष विज्ञान और उस पर आधारित अनुसंधान कार्यों के लिए नये पाठयक्रम और प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव को स्वागत योग्य बताया और कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में भी अंतरिक्ष विज्ञान की उच्च स्तरीय पढ़ाई के बारे में इसरो अध्यक्ष से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस.के.पाण्डेय और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

क्रमांक-6069/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031