मुख्यमंत्री ने बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी
रायपुर, 6 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज यहां घोषित कक्षा बारहवीं के वार्षिक परीक्षा के नतीजों में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की समझाइश दी है और कहा है कि वे दोबारा कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता जरुर मिलेगी।
क्रमांक 607/सोलंकी

