मुख्यमंत्री ने चेट्री चंड्र की शुभकामनाएं दी
रायपुर, 04 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चेट्री चंड्र महोत्सव के अवसर पर सिंधी समाज सहित आम जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि सिंधु प्रदेश की पवित्र माटी में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में भगवान झूलेलाल के अवतरण का यह पर्व मानवता की कल्याण के लिए उनके प्रेरणादायक जीवन-दर्शन की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधु संस्कृति हमारे इतिहास में सिंधु नदी घाटी की महान सभ्यता से भी जुड़ी हुई है। भगवान झूलेलाल का जीवन-दर्शन सम्पूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान झूलेलाल से छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया में शांति, समृध्दि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की है।

