लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री 12 मार्च को करेंगे राज्य आयुर्वेद सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री 12 मार्च को करेंगे राज्य आयुर्वेद सम्मेलन का शुभारंभ

What
When Feb 09, 2011
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 10 फरवरी 2011

6163-090211

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अगले महीने की 12 तारीख को यहां छत्तीसगढ़ के प्रथम और इकलौते शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में राज्य स्तरीय एक दिवसीय आयुर्वेद सम्मेलन और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करेंगे।
    मुख्यमंत्री से कल यहां मंत्रालय में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें राज्य स्तरीय आयुर्वेद सम्मेलन और चिकित्सा शिविर के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। डॉ. सिंह ने उनका आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह स्वयं इस महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने आयुर्वेद स्नातक की उपाधि शिक्षा भी इसी कॉलेज से प्राप्त की है।
    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. तिवारी प्राचार्य के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 12 मार्च को आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्य स्तरीय आयुर्वेद सम्मेलन और चिकित्सा शिविर के प्रस्तावित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के विकास की संभावनाओं पर सम्मेलन में राज्य के शासकीय और निजी आयुर्वेद शिक्षकों, आयुर्वेद चिकित्सकों और विद्यार्थियों के बीच गहन विचार-विमर्श होगा। मधुमेह विशेषज्ञों की एक विशेष संगोष्ठी भी होगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के अनेक आयुर्वेद विशेषज्ञ आएंगे।
    प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शिक्षकों को छठवें यू.जी.सी. वेतनमान का लाभ दिलाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में आयुर्वेद महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. डी.के. कटारिया और उपाध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला सहित डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. जी.सी. जैन और डॉ. एस.के. अहिरवार भी शामिल थे।
क्रमांक- 6163/लोन्हारे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031