लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : सामाजिक समरसता का अनोखा उदाहरण है सामूहिक विवाह समारोह : डॉ. रमन सिंह

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : सामाजिक समरसता का अनोखा उदाहरण है सामूहिक विवाह समारोह : डॉ. रमन सिंह

What
When May 06, 2011
from 08:20 PM to 08:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मां बम्लेश्वरी की छत्र-छाया में गरीब परिवारों की 415 बेटियों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश

मुख्यमंत्री ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

रायपुर 06 मई 2011

622A-060511

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा संचालित कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोहों में एक ही पंडाल के नीचे विभिन्न धर्मो और समुदायों के वर-वधुओं का विवाह उनके निजी धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न होना सामाजिक समरसता का एक अनोखा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में उन परिवारों की मदद करने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। इसमें प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए इस वित्तीय वर्ष से शासकीय सहायता राशि पांच हजार रूपए से बढ़ाकर दस हजार रूपए कर दी गयी है।
    मुख्यमंत्री आज अपरान्ह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि महंगाई के इस कठिन दौर में सामूहिक विवाह समारोह खर्चीली शादियों का बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। इन आयोजनों में सामूहिकता की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित इस समारोह के विवाह मंडप में 415 नव-दम्पतियों को उनके नजदीक पहुंचकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद प्रदान किया। इनमें जिले के आदिवासी बहुल नक्सल प्रभावित मानपुर क्षेत्र के 81 जोड़े भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने 622B-060511समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां बम्लेश्वरी की छत्र-छाया में मैं इस विवाह समारोह में परिणय बंधन में बंध रही बेटियों के पक्ष से हूं और स्वयं को उनके परिवार की इस खुशी में एक अभिभावक सदस्य मानकर उन्हें आशीर्वाद देने आया हूं।
    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मां बम्लेश्वरी के पवित्र मंदिर प्रांगण में आज अक्षय तृतीया के मौके पर इस विशाल सामूहिक विवाह समारोह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बन गया है। डॉ. रमन सिंह ने मां बम्लेश्वरी से इन सभी वर-वधुओं के खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने वर पक्ष और वधु पक्ष के सभी परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने आयोजन में सहभागी बने राजनांदगांव जिले के जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों, मां बम्लेश्वरी मंदिर न्यास और अन्य समस्त सामाजिक संगठनों तथा सहयोगी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में हिन्दू, मुस्लिम, बौध्द और ईसाई समुदायों सहित सतनाम पंथ और आदिवासी समुदायों की बेटियों का विवाह उनकी सामाजिक-धार्मिक परम्पराओं के अनुसार उत्साहजनक वातावरण में सम्पन्न हुआ। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लगभग छह वर्ष पहले राज्य शासन द्वारा जब इस योजना की शुरूआत की गयी थी, उस समय यह मैंने यह कल्पना नहीं की थी कि, इस योजना को इतनी लोकप्रियता मिलेगी। उन्होंने कन्यादान योजना को समाज में मिल रही मान्यता और लोकप्रियता का श्रेय इसमें भागीदार बन रहे सभी लोगों को दिया। समारोह को लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव और विधायक श्री रामजी भारती ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में डोंगरगांव के विधायक श्री खेदूराम साहू, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, जिला पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती पुष्पा साहू और नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री धीरज मेश्राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

क्रमांक-622/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031