लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री वनवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने सरकार वचनबध्द : डॉ. रमन सिंह

वनवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने सरकार वचनबध्द : डॉ. रमन सिंह

What
When May 06, 2011
from 09:05 PM to 09:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने किया 'लक्ष्य' का भूमि पूजन

रायपुर 06 मई 2011
623-060511

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में वन क्षेत्रों के दूर-दराज गांवों में बसे वनवासी परिवारों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है ताकि उन्हें भी सामाजिक-आर्थिक विकास के अवसर समान रूप से प्राप्त हो सकें। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबध्द है। डॉ. सिंह ने आज भिलाई नगर के सेक्टर-4 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में अक्षय तृतीया के अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक भवन 'लक्ष्य' का भूमि पूजन करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने 'लक्ष्य' भवन निर्माण के उददेष्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में आज एक अच्छी शुरूआत हो रही है।
    उल्लेखनीय है कि यह भवन छत्तीसगढ़ राज्य वनवासी विकास समिति और दुर्ग-भिलाई के शिक्षाविदों, उद्योगपतियों और अन्य दानदाताओं के सहयोग से बनवाया जाएगा। लगभग 65 लाख रूपए की लागत से बनने वाले इस भवन में छात्रावास, पुस्तकालय, व्याख्यान कक्ष आदि की व्यवस्था रहेगी। इस भवन में वन क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी राज्य में अनुसूचित जातियों, जनजातियों और समाज के कमजोर वर्गो के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। इन वर्गो के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के उत्साहजनक नतीजे भी मिलने लगे हैं।
    डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश की नक्सल समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल हिंसा और आतंक का जवाब आम जनता की भलाई के लिए संचालित अपनी शांतिपूर्ण विकास योजनाओं के जरिए दे रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास की गति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पिछड़ेपन का बेजा-फायदा उठाकर कुछ लोग वहां के सहज-सरल वनवासियों को देश और समाज तथा लोकतंत्र की मुख्य धारा से काटने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ अन्तर्राष्ट्रीय शक्तियां भारत की एकता और अखण्डता को नष्ट करने और हमारे महान लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसे लोगों के साथ है, जिनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है। उनके नापक इरादों को जरा भी कामयाबी नहीं मिलेगी। नक्सल हिंसा का मुकाबला कर रहे हमारे सुरक्षा बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है। उन्होंने वनवासी विकास समिति को राज्य में जनकल्याण के विभिन्न कार्यो के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह में संसदीय सचिव श्री विजय बघेल, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मंत्री श्री गणेशराम भगत, राज्य भण्डार गृह निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री लाभचंद बाफना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज्य प्रमुख श्री बिसराराम यादव और शिक्षाविद श्री आई.पी. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रबुध्द नागरिक उपस्थित थे।
    समिति के महामंत्री श्री गुणवंत सिंह कोठारी सहित श्री अरविन्द शाह और सुश्री पल्लवी टंडन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

क्रमांक-623/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031