मुख्यमंत्री आज धमतरी और दुर्ग जिले के दौरे पर
रायपुर, 7 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 8 मई को धमतरी और दुर्ग जिलों में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम रुद्री पहुंचेंगे और वहां सरस्वती शिशु मंदिर के भवन का शिलान्यास करेंगे। डॉ. सिंह वहां से दोपहर 12.30 बजे जिला मुख्यालय धमतरी पहुंचकर हरदिया साहू समाज के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद अपरान्ह 2.30 बजे दुर्ग जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित ग्राम देवरी बंगला में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

