मुख्यमंत्री राजधानी में आज लेंगे बस्तर प्राधिकरण की बैठक
रायपुर 18 फरवरी 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कल 19 फरवरी को प्रात: ग्यारह बजे से यहां नवीन विश्राम भवन के मिनी कॉन्फ्रेंस हाल में बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में विगत छह वर्षों में (2004-05 से दिसम्बर 2010 तक) प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विगत बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन-प्रतिवेदन और प्राधिकरण के अनुमोदन की प्रत्याशा में दी गयी स्वीकृतियों पर भी चर्चा की जाएगी।
क्रमांक- 6295/लहरे

