मुख्यमंत्री से धर्मजयगढ़ के नागरिकों ने मुलाकात की
रायपुर, 1 मार्च 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां उनके निवास पर संसदीय सचिव श्री ओम प्रकाष राठिया के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ विकासखण्ड से आये नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत धर्मजयगढ़ के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद ढीमर, जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय तिर्की, पार्षद सर्वश्री फेलिक्स कुजूर, अनिल पाण्डेय और मोचन साहू, सहित सर्वश्री विनोद गुप्ता, भागीरथी साहू, टीमन बारिक, रमेष चन्द्रा, टीकाराम पटेल, श्याम बिहारी शर्मा, मनोज शर्मा, राम विलास राठिया, जगन्नाथ यादव और टारजन भारती शामिल थे।

