मुख्यमंत्री नौ मई को नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर 07 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस महीने की नौ तारीख से ग्यारह तारीख तक नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सिंह नौ मई को रायपुर से सवेरे 8.10 बजे नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम छह बजे रफी मार्ग स्थित कांस्टीटयूशनल क्लब में आयोजित मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 10 मई को सवेरे कांस्टीटयूशनल क्लब आकर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। वे 11 मई को दोपहर 12.30 बजे बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित इंडियन एक्सप्रेस परिसर में आयोजित आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल होंगे और उसी दिन शाम 6.20 बजे नई दिल्ली से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 8.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

