लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री शिक्षा की रौशनी आखिरी गांव तक पहुंचाने का संकल्प : डॉ. रमन सिंह

शिक्षा की रौशनी आखिरी गांव तक पहुंचाने का संकल्प : डॉ. रमन सिंह

What
When May 08, 2011
from 08:45 PM to 08:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने किया सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का भूमि पूजन

 रायपुर, 08 मई 2011
948-080511

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, साक्षरता और ज्ञान-विज्ञान की रौशनी प्रदेश के आखिरी गांव और आखिरी घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प जनभागीदारी और समाज के सहयोग से ही पूर्ण हो सकता है। उन्होंने आज धमतरी जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय रूद्री में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। विद्या भारती संस्था द्वारा इस भवन का निर्माण लगभग तीन करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा।
    डॉ. रमन सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेजों में दी जाने वाली शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो हमारी भावी पीढ़ी को अपनी जमीन और अपनी संस्कृति से जोड़कर रखे। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा हमें अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से विमुख कर दे, वह सबसे खराब शिक्षा होती है, जिससे हमें बचकर रहने की जरूरत है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वास्तविक शिक्षा मनुष्य को अच्छे संस्कार देकर उसे समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि अध्ययन-अध्यापन से संस्कार और ज्ञान बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विद्यालयों के अनेक बच्चों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश स्तर की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है, जिससे विद्यालय सहित उनके घर-परिवार, गांव, शहर और राज्य का भी नाम रौशन हुआ है।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी शासकीय विद्यालयों में बच्चों के लिए आगामी सत्र से योग शिक्षा देने की शुरूआत करने जा रही है। विद्यालय में पहला कालखण्ड योग, व्यायाम और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर केन्द्रित होगा। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों पर आधारित शिक्षा की ओर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। राज्य सरकार इस दिशा में गंभीरता से हर संभव प्रयास कर रही है। लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू और विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्या भारती मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा रूद्री में करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन से दो एकड़ 10 डिसमिल भूमि आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रूद्रेश्वर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्याम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, आस-पास के क्षेत्रों के पंच-सरपंच और प्रबुध्द नागरिक उपस्थित थे।

क्रमांक-648/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031