लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री किसानों से खेती के आधुनिक तरीके अपनाने का आव्हान : मुख्यमंत्री ने कम पानी और कम लागत की खेती पर दिया जोर

किसानों से खेती के आधुनिक तरीके अपनाने का आव्हान : मुख्यमंत्री ने कम पानी और कम लागत की खेती पर दिया जोर

What
When May 08, 2011
from 09:35 PM to 09:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

हरदिहा साहू समाज के भवन का लोकार्पण

 रायपुर, 08 मई 2011
649-080511

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में किसानों की आर्थिक बेहतरी के लिए उन्नत खेती की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए खेती के आधुनिक तौर-तरीके अपनाने होंगे। उन्होंने आज जिला मुख्यालय धमतरी में लगभग चालीस लाख रूपए की लागत से हरदिहा साहू समाज द्वारा निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि हमारे मेहनतकश किसानों को नवीन कृषि तकनीकों के साथ कम पानी और कम लागत में अधिकतम पैदावार देने वाली फसलों की खेती पर ध्यान देना होगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आकर्षक सरकारी अनुदानों पर आधारित अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कम पानी में अच्छी फसल लेने के लिए शासकीय अनुदान पर ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसे उपकरण दिए जा रहे हैं। महंगाई के इस दौर में खेती की बढ़ती लागत से किसानों को राहत देने के लिए उन्हें सहकारी समितियों से मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर खरीफ तथा रबी के लिए ऋण सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश अथवा राज्य की तरक्की वहां के गांव, गरीब और किसानों की तरक्की पर ही निर्भर है। हरदिहा साहू समाज हमारे मेहनतकश किसानों का समाज है। नए छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में इस समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. रमन सिंह ने हरदिहा साहू समाज द्वारा अपने सदस्यों के अंशदान से निर्मित 40 लाख रूपए के सामाजिक भवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की एकता से ही यह मुमकिन हो पाया है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनकर आगे बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न गंभीर बीमारियों और सड़क हादसों से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए दो जिलों में संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के रूप में टोल-फ्री नम्बर 108 की शुरूआत कर दी है, जिसका बहुत जल्द अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाएगा। डॉ. सिंह ने राज्य में कृषि, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यो का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।
    समारोह में कृषि और श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, महासमुन्द के लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू, विधायक धमतरी श्री गुरूमुख सिंह होरा, विधायक बालोद श्रीमती कुमारी बाई साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री नन्दकुमार साहू, नगरपालिका परिषद धमतरी के अध्यक्ष डॉ. एन.पी. गुप्ता और नि:शक्तजन आयुक्त श्री इन्दर चोपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हरदिहा साहू समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू और विधायक श्री नन्दकुमार साहू ने भी समारोह को सम्बोधित किया। हरदिहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोकीराम साहू तथा सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। 

क्रमांक-649/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031