मुख्यमंत्री ने श्रीमती भूपेन्द्र कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 09 मार्च 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और खुज्जी क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया की धर्मपत्नी श्रीमती भूपेन्द्र कौर के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती भूपेन्द्र कौर का बीती रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. रमन सिंह ने श्री भाटिया सहित उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-6509/स्वराज्य

