लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री 'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं' : डॉ. रमन सिंह

'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं' : डॉ. रमन सिंह

What
When Mar 11, 2011
from 10:45 PM to 10:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने बाल स्मृति-एक सृजन छाया प्रदर्शनी का अवलोकन किया

रायपुर, 11 मार्च 2011

6534B-110311

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रात यहां महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में यूनिसेफ द्वारा आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के नक्सल हिंसा पीड़ित स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनीसेफ द्वारा यह दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गयी है। आज इसका पहला दिन था। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर इन बच्चों के हाथों निर्मित चित्रों की प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर अंचल बहुत जल्द नक्स6534A-110311ल हिंसा और आतंक से मुक्त होगा। वहां एक बार फिर शांति और खुशहाली का वातावरण बनेगा। तब वहां फिर से ढोल एवं मांदर की थाप गूंजने लगेगी। मुख्यमंत्री ने छायाचित्र प्रदर्षनी के अवलोकन के बाद चित्र पटल पर लिखा - 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं'। यूनिसेफ द्वारा रूबरू होकर उनकी अभिव्यक्ति को चित्र प्रदर्शनी के रूप में उभारने का प्रयास किया है। यह एक सराहनीय कदम है। बच्चों के कोमल हृदय के तारों को झंकृत करने का काम किया है। इससे बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्म चिंतन एवं आत्म विश्वास जागृत होगा।'
    उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ संस्था द्वारा बस्तर अंचल के कोंटा-दोरनापाल, इंजरम-बीजापुर एवं नारायणपुर क्षेत्रों में आश्रम छात्रावास स्कूलों में रह रहे विद्यार्थियों से रूबरू बातचीत कर बस्तर के वर्तमान परिदृष्य पर बच्चों द्वारा निर्मित ड्राइंग चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उनके कोमल मस्तिष्क द्वारा तैयार की गई चित्र प्रदर्शनी को संकलित किया गया है। दो दिवसीय यह चित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए कल शनिवार को भी खुली रहेगी।
    मुख्यमंत्री ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद अपने उदबोधन में नक्सलियों को आड़े हाथों लिया। डॉ. सिंह ने कहा कि बस्तर के लोगों को 18 वीं सदी में जीने के लिए मजबूर करने वाले वे कौन लोग हैं जो हमारे बच्चों के स्कूल आश्रम को ध्वस्त कर रहे हैं। अस्पतालो को ध्वस्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और बस्तर अंचल की जनता को ऐसे हिंसक और अराजक लोगों की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रति प्रष्न किया कि बस्तर के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की निष्छल हंसी और उनका बचपन किसने बंधक बनाकर रखा है। मुख्य6534C-110311मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो कुछ भी संभव होगा हर संभव मदद की जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल में हिन्दी के अलावा आंचलिक बोलियों हल्बी, गोण्डी, भतरी एवं उड़ीसा एवं आन्ध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बोली जाने वाली बोलियों शिक्षा देने की व्यवस्था की जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि बस्तर अंचल के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में प्रयास नामक आवासीय छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर यूनिसेफ के नई दिल्ली स्थित उप संचालक श्री डेविड एवं युनिसेफ की छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री शाहिन निलोफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

क्रमांक-6534/लोन्हारे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031