मुख्यमंत्री ने जापान में भूकम्प से तबाही पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
रायपुर, 11 मार्च 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जापान में आज भूकम्प और सुनामी से जन-धन की हुई भारी तबाही पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने इस भयानक प्राकृतिक विपदा से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी ओर से तथा प्रदेशवासियों की ओर से गहरी संवेदना प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि जापान के पूर्वी समुद्री तट पर आज अत्यधिक तीव्रता का भूकम्प आया और समुद्र में 33 फुट ऊंची लहरों की सुनामी आयी। इससे वहां जन-धन की भारी क्षति हुई।
क्रमांक-6535/स्वराज्य

