पद्मश्री सम्मान : मुख्यमंत्री ने डॉ. बाफना को दी बधाई
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के डॉ. बाफना
रायपुर, 24 मार्च 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के जिला मुख्यालय राजनांदगांव के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुखराज बाफना को आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के हाथों मिले पद्मश्री सम्मान पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. बाफना को मिले इस प्रतिष्ठित अलंकरण से न केवल उनके गृह नगर राजनांदगांव का बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम रौशन हुआ है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र सहित देश के सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर चयनित नागरिकों को पद्म अलंकरणों से सम्मानित किया।

