लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल के लिए कार्रवाई शुरू : विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 29.17 लाख रूपए मंजूर

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल के लिए कार्रवाई शुरू : विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 29.17 लाख रूपए मंजूर

What
When May 10, 2011
from 02:55 PM to 02:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal
रायपुर 10 मई 2011
    प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान के तहत पिछले माह  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम गौरीपुर में आकस्मिक भ्रमण के दौरान की गई विभिन्न घोषणाओं पर अमल के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने विगत 27 अप्रैल को अभियान के तहत जिले के विकासखंड प्रेमनगर स्थित ग्राम गौरीपुर अचानक पहुंच कर वहां ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए और चौपाल में उनसे चर्चा कर विभिन्न मांगों को पूर्ण करने के लिए कई घोषणाएं की। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल के लिए पुलिया निर्माण, नहर विस्तार एवं आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कुल 29 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
    ग्राम पंचायत गौरीपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत पंडोपारा से प्राथमिक शाला मार्ग पर तथा बरबसपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 6.94-  6.94 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। इस कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सूरजपुर के कार्यपालन अभियंता को कार्य पूरा करने का दायित्व सौंपा गया है। कनकपुर जलाशय से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए नहर विस्तार हेतु 9 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय मंजूरी दी गयी है तथा जल संसाधन संभाग सुरजपुर के कार्यपालन अभियंता को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसी तरह लेफ्ट विंग एक्सट्रिमिज्म योजना अंतर्गत वर्ष 2011-12 की एकीकृत कार्य-योजना में शामिल कर ग्राम पंचायत गौरीपुर के काशीपुर एवं गंवटियापारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त दोनों कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को दायित्व सौंपा गया है।
क्रमांक-669/तिग्गा
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031