मुख्यमंत्री से वैशाली नगर के नागरिकों ने मुलाकात की
रायपुर 31 मार्च 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक से आज यहां विधानसभा परिसर में वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी के नेतृत्व में नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने विकास कार्यों के संबंध में विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री रतन लाल गोयल, शारदा प्रसाद पाटकर, मनीष जग्यासी, लालचंद वर्मा, राजेश शर्मा, भागवत प्रसाद मालवीय, रामकृपाल सिंह एवं डी.ए. करमरकर सहित अनेक नागरिक शामिल थे।

