मुख्यमंत्री ने की नक्सल बारूदी विस्फोट की निंदा
रायपुर, 10 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में ग्राम बेनूर के नजदीक कोकोड़ी नाले पर बारूदी सुरंग विस्फोट से पुलिया नष्ट किए जाने की घटना की तीव्र निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस घटना में घायल वाहन चालक साहित अन्य पीड़ितों के प्रति सहानुभूति प्रकट कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना नक्सलियों की हताशा और बौखलाहट का परिचायक है। पुल-पुलियों को निशाना बनाकर आवागमन बाधित करते हुए नक्सली आम जनता को तकलीफ पहुंचा रहे है, वहीं वे बारूदी सुरंग विस्फोट के जरिए कायरतापूर्ण ढंग से लोगों, विशेष रूप से पुलिस जवानों की हत्या का भी प्रयास कर रहे हैं। उनकी यह हरकत और मानसिकता निंदनीय है।

